कार्यक्रम

1. इस विश्वव्यापी समस्या से सरोकार रखने वाले वैज्ञानिकोंपर्यावरणविदोंबुद्धिजीवियों और कार्यकर्ताओं को एकजुट करना।
2. इस विकट समस्या को समग्रता में समझने और सही समाधान तलाशने के लिए पुस्तक-पुस्तिकाओंपर्चों का प्रकाशन और वितरण।
3. जन अभियानविचार विमर्शसेमिनारगोष्ठी और सम्मेलन के जरिये लोगों की चेतना उन्नत करना। इस समस्या को लेकर युवाओं के बीच वाद-विवाद प्रतियोगिताचित्र प्रदर्शनी और अन्य रचनात्मक कार्यक्रमों का आयोजन।
4. पर्यावरण संकट से उत्पन्न समस्याओं का अध्ययन और जाँच-पड़ताल करनाउसे जनता के बीच ले जाना तथा शासन-प्रशासन के सामने उन समस्याओं को उठाना।
5. सरकार की पर्यावरण विरोधी परियोजनाओं और पर्यावरण विनाश की ठोस अभिव्यक्तियों का पर्दाफाश और विरोध करना।
6. प्रकृति के विनाश और बेलगाम कार्बन उत्सर्जन पर आधारित उपभोक्तावादी जीवनशैली के स्थान पर समाज और प्रकृति के सन्तुलन पर आधारितवैकल्पिक विकास नीति और जीवनशैली का प्रचार-प्रसार करना।
7. विकास के नाम पर आम जनता और आदिवासियों की रोजी-रोटी छीनने और उनके विस्थापन का विरोध करना।